google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एशिया कप के लिए राहुल के श्रीलंका जाने की उम्मीदें बढ़ी.....

Aug 20, 2023
1 min read


























































केएल राहुल के आगामी विश्कप तक फिट होने की उम्मीद बढ़ गयी है। राहुल ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास किया। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि राहुल एशिया कप के लिए भी श्रीलंका जा सकते हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन 21 अगस्त को होगा। राहुल ने एनसीए में मैच के हालातों के हिसाब से आयोजित अभ्यास कार्यक्रम में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करके अपनी फिटनेस दिखायी। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने इस हफ्ते के शुरु से बल्लेबाजी शुरु की थी और अब उन्होंने विकेटकीपिंग भी करना शुरु कर दिया है।

राहुल की शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी जल्द ही दिखायी दे रही है पर अभी एनसीए में चोट से उबर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को थोड़ा लंबा समय लग सकता है। श्रेयस भी एनसीए में मैच की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास कर रहे हैं और मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने फिटनेस में काफी सुधार दिखाया है। हालांकि श्रेयस के संबंध में अंतिम फैसला अगले दो दिन में ही लिया जा सकेगा।

राहुल की वापसी से भारतीय टीम प्रबंधन के सिर से बड़ा बोझ कम हो जायेगा क्योंकि वे मध्यक्रम में एक स्थान पक्का कर सकते हैं। राहुल का वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने सात पारियों में 40.17 के औसत से 241 रन बनाये हैं जिसमें एक सैकड़ा भी शामिल है। राहुल की अनुपस्थिति में भारतीय ‘थिंक टैंक ने सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को मध्यक्रम में उतारकर प्रयोग किया लेकिन इनमें से कोई भी निरंतर प्रदर्शन नहीं पाया। राहुल ने भारत के लिए अंतिम वनडे 22 मार्च को चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html