राहुल गांधी ही होंगे प्रधानमंत्री पद का चेहरा-भूपेश बघेल......

केन्द्र सरकार के खिलाफ इस बार विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है। गठबंधन का नाम INDIA दिया गया है। विपक्ष में पीएम को चेहरा कौन होगा। इसे लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विपक्षी एकता के गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा ये साफ कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की अगली बैठक से से पहले कहा कि एक कांग्रेसी के रूप में वह चाहते है कि राहुल गांधी विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।
पीएम मोदी के खिलाफ किसका चेहरा : उन्होंने कहा, आज सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि उन लोगों को सत्ता से बाहर किया जाए जो तानाशाही कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि इंडिया के गठन से राजग में घबराहट शुरू हो गई है। उनका कहना था, प्रधानमंत्री और भाजपा के कई नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उनसे साफ है कि वे घबराए हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देंगे। राहुल की लोकप्रियता से डरी कांग्रेस : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल जी जो पहले थे, वही आज हैं। जनता ने अब जाना है। सबसे बड़ी बात है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बहुत घबराई हुई है। इसीलिए उनकी सदस्यता रद्द करवाई, बंगला खाली कराया। घबराहट बहुत ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेसी होने के नाते मैं कहूंगा कि राहुल जी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments