असम में मंदिर जाने से रोका गया राहुल गांधी को...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
असम। राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोका गया। जिस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हमें वहां आमंत्रित किया गया और अब कहा जा रहा है कि आप नहीं जा सकते। मैं कारण पूछ रहा हूं कि क्यों नहीं जा सकते हैं?… शायद आज सिर्फ एक ही व्यक्ति मंदिर जा सकता है।
आरोप लगाते कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, राहुल गांधी यहां(बोर्डोवा) जाना चाहते थे। 11 तारीख से हम अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं… अचानक हमें कल कहा गया कि आप 3 बजे तक नहीं आ सकते हैं… ये राज्य सरकार का दबाव है। गौरतलब है कि राहुल गांधी आज सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बताद्रवा सत्र में जाने और प्रार्थना करने का कार्यक्रम था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments