google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परदेसिया सांसदों को राहुल गांधी कम से कम टूर पर ही सही छत्तीसगढ़ लेकर तो आए:संजय श्रीवास्तव....

Oct 28, 2023
2 min read













































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भूपेश है तो भरोसा है का दौर आने से पहले खत्म हुआ, हम नहीं चरण दास महंत का बयान इसका संकेत : संजय श्रीवास्तव

  • भाजपा ने जारी किया कांग्रेस के परदेसीया लापता सांसदों का पोस्टर

संजय श्रीवास्तव बोले छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारने वाली कांग्रेस को जनता सबक सिखायेगी

आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया। ये हम नही कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कह दिया कि कांग्रेस का फिलहाल कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडा जा रहा है अगर सत्ता आई तो दिल्ली में मुख्यमंत्री तय होगा यानी अब कांग्रेस ने बिलकुल साफ कर दिया की उन्हे भूपेश बघेल पर भरोसा नही है।

उससे पहले भी मुख्यमंत्री के कई बार विरोध के बाद भी टी एस सिहदेव को दिल्ली से आदेश कर उपमुख्यमंत्री बनाया था।


संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजे गए सांसदों के बारे में कहा की वो कहा लापता है।राहुल गांधी उन्हे छत्तीसगढ़ टूर पर ही ले आते कम से कम जनता अपने राज्यसभा सांसदों के चेहरे तो देख लेती । संजय श्रीवास्तव ने कहा भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारा है छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगो को राज्यसभा भेजना पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है और जनता अपना हक मारने वालो को सबक सिखाने जा रही है।


राहुल गांधी बताए उनके ये छत्तीसगढ़ के सांसद कहा लापता है। इसी दौरान प्रदेशनप्रवक्ता संजय श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने लापता राज्यसभा सांसदों का पोस्टर जारी करते हुए पूछा ये सांसद कहा लापता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html