google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऐपल के वॉर्निंग मेसेज पर राहुल गांधी का जवाब, टै‎पिंग से मैं नहीं डरता...

Nov 1, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ऐपल के आईफोन इस्तेमाल करने वालों को ‎मिली चेतावनी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ‎कि मैं ‎किसी फोन टै‎पिंग से नहीं डरता। उन्होंने अपनी यह प्र‎तिक्रिया तब जा‎हिर की है जब ऐपल की तरफ से कई बड़े नेताओं को चेतावनी संदेश जारी ‎‎किया गया। हालां‎कि ऐपल ने बाद में इसे झूठी चेतावनी बताया।

जानकारी के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी, महुआ मोइत्रा, शशि थरूर और राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने मंगलवार को एक वॉर्निंग मेसेज शेयर किया और आरोप लगाया कि उनकी टैपिंग हो रही है। ओवैसी समेत कई नेताओं ने ऐपल के वॉर्निंग मेसेज को शेयर किया, जिसमें लिखा था- ऐपल को लगता है कि आपको स्टेट स्पॉन्सर अटैकर्स की ओर से टारगेट किया जा रहा है। शायद अटैकर्स आपको निजी तौर पर अटैक कर रहे हैं। इसकी वजह आपका काम भी हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अब ऐपल का कहना है कि यह झूठी चेतावनियां हैं, सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।


वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और कारोबारी गौतम अडानी पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं फोन टैपिंग से नहीं डरता। राहुल गांधी ने कहा कि केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी समेत कई नेताओं को ऐसे मेसेज आए हैं। उन्होंने कहा ‎कि कम ही लोग भाजपा और अडानी से लड़ रहे हैं। आप जितना चाहें, फोन को टैप कर सकते हैं। मैं इसकी परवाह नहीं करता। आप चाहें तो मैं अपना फोन ही दे सकता हूं। हम डरते नहीं हैं और लड़ने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की तो आत्मा ही अडानी ग्रुप के पास है। उन्होंने इस दौरान एक तोते और राजा की कहानी भी सुनाई।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही अडानी पर सवाल उठाए जाते हैं ईडी, सीबीआई सक्रिय हो जाती हैं। लेकिन मोदी सरकार को समझ लेना चाहिए कि अब अडानी बच नहीं सकते। पूरे देश की और पूरे विपक्ष की निगाह अडानी पर है और सरकार का प्रयास लोगों को भटकाने का है। उन्होंने यह भी कहा ‎कि मोदी सरकार में अडानी नंबर एक और नरेंद्र मोदी नंबर दो की पोजीशन में हैं। राहुल गांधी ने कहा ‎कि मोदी की आत्मा अडानी में है इसीलिए अडानी के लिए कृषि कानून बना दिया। इसके साथ ही एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट कारखाने और अन्य ढांचागत व्यवस्था अडानी को सौंप दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html