लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे राहुल गाँधी ने पिता को दी श्रद्धांजलि..........

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को लद्दाख में 14270 फीट की ऊंचाई पर पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी | समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में जानकारी दी है | जम्मू और कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास रसूल वाली ने एएनआई से बताया कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी | हम उन्हें याद करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं |
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता को याद करते हुए लिखा, पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments