google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल गांधी आज बिलासपुर दौरे पर, शामिल होंगे आवास न्यास सम्मेलन में.....

Sep 25, 2023
3 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सकरी में आयोजित ‘आवास न्यास सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 597 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत के 413 विकास कार्याें की सौगात देंगे। जिसमें 123 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 246 कार्याें का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्याें का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भूमिपूजन किए जाने वाले कार्यों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 13.78 करोड़ रूपए की लागत से 21 विभिन्न सड़क निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना बिलासपुर अंतर्गत 3.74 करोड़ रूपए की लागत से 2 सड़कों का नवीनीकरण कार्य, जल संसाधन विभाग बिलासपुर अंतर्गत 14.24 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले खारंग जलाशय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फास्ट ट्रेक अंतर्गत कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 9.32 करोड़ रूपए की लागत से 17 स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का निर्माण व विस्तार, लोक निर्माण विभाग सेतु विकास निगम अंतर्गत 8 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत जिला बिलासपुर के आमागोहन से बगबुड़ा मार्ग पर अरपा नदी पर पुल निर्माण तथा 2 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रतनपुर कटघोरा मार्ग के किलोमीटर 30/2 पर खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से महुआकापा एनीकट निर्माण तथा 2 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से रानीबचली एनीकट निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर अंतर्गत 2 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक सामाजिक भवन, कौशल प्रशिक्षण भवन, सार्वजनिक शौचालय सहित कुल 9 निर्माण कार्य, जनपद पंचायत मस्तुरी में 98 लाख की लागत से 6, बिल्हा में 01 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से तथा तखतपुर में 01 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से 8 विभिन्न निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम बिलासपुर में 36 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 148 विकास कार्य, विद्युत विभाग बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत 01 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 33/11 केव्ही सब स्टेशन का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर (क्रमांक-02) अंतर्गत 15 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 03 सड़कों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर (क्रमांक-01) अंतर्गत 02 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से 02 स्कूल भवन तथा 01 सामाजिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।


इसी प्रकार नगर पंचायत तखतपुर में 01 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से 10 भवन तथा नाली निर्माण कार्य, नगर पंचायत बिल्हा अंतर्गत 02 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न विकास का शिलान्यास शामिल है। आवास न्याय सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में मुख्य अतिथि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र तथा आवास न्याय योजनांतर्गत 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे। इसी प्रकार कौशल विकास विभाग अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री हेतु अनुबंध पत्र निष्पादन तथा महिला स्व-सहायता समूह को 20 लाख रूपए की चक्रीय निधि का चेक प्रदान करेंगे। श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना अंतर्गत 500 हितग्राहियों को 01 लाख के मान से चेक, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 1117 हितग्राहियों को शहरी वनाधिकार पत्र वितरित करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html