google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल गांधी-एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव जीतेगी कांग्रेस........

Aug 25, 2023
2 min read



























































राहुल गांधी ने लद्दाख प्रवास के दौरान बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार 22 अगस्त को लेह शहर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्राचीन मठ और रमणीय परिदृश्य के लिए पहचाने जाने वाले लामायुरू पहुंचे | केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का दौरा कर रहे राहुल गांधी करीब 130 किलोमीटर का सफर तय कर लामायुरू पहुंचे जहां वह रात को ठहरेंगे. इसके बाद वह बुधवार (23 अगस्त) को राहुल गांधी ने करगिल जिले की जांस्कर तहसील जाएंगे. वह बृहस्पतिवार को करगिल शहर में रहेंगे |

कांग्रेस प्रवक्ता और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC), लेह में विपक्ष के नेता छेरिंग नामग्याल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल सोमवार को मोटरसाइकिल से नुब्रा घाटी से लेह लौटे और शाम को मुख्य बाजार में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राहुल 17 अगस्त को लद्दाख पहुंचे थे और उनका क्षेत्र के एक सप्ताह के दौरे पर करगिल जाने का भी कार्यक्रम है. यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग कर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद क्षेत्र का उनका पहला दौरा है |

राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "भारत जोड़ो हर भारतीय के दिल और दिमाग में गहरायी से बस गया है. लेह की सड़कों पर गूंजता 'भारत माता की जय' का नारा इस एकता का मजबूत उदाहरण है. स्नेह और सौहार्द से भरी इस आवाज को कोई ताकत नहीं दबा सकती." केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें एक तिरंगा हाथ में लिए एक इमारत की पहली मंजिल पर भूतपूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात करते हुए और लेह के मुख्य बाजार की सड़कों पर एकत्रित उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ मुख्य बाजार तक गए नामग्याल ने कहा कि राहुल सड़क किनारे बैठे कुछ फल विक्रेताओं के पास गए और महंगाई के बीच उनकी समस्याओं के बारे में पूछा |

इसके साथ ही राहुल गांधी ने शहर में रह रहे एक परिवार से भी बातचीत की. उन्होंने लेह से पैंगोंग झील तक मोटरसाइकिल की सवारी की और अगले दिन अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रात भर वहां रुके थे नामग्याल ने बताया कि लेह-करगिल राष्ट्रीय राजमार्ग से लामायुरू के रास्ते में राहुल मशहूर ‘मैग्नेटिक हिल’ पर रुके और उन्होंने प्रसिद्ध अल्ची किचन में दोपहर का भोजन किया. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये फोटो शेयर करते हुए सोमवार को लिखा, "विनम्र, प्रिय और प्रेम से भरपूर, लद्दाख के शानदार लोग भारतीयता के सार को खूबसूरती से दर्शाते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html