मंडी में सब्जी बेचने वाले रामेश्वर से राहुल गाँधी ने मुलाकत की......

दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले रामेश्वर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलाकात की| रामेश्वर वहीं शख्स हैं, जिनका कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था | इस वीडियो में वह महंगाई का जिक्र करते हुए भावुक हो गए थे | इस दौरान उनके आंसू तक छलक गए थे. राहुल गांधी ने सोमवार को रामेश्वर से अपने आवास पर मुलाकात की | इस दौरान उन्होंने रामेश्वर के साथ लंच भी किया. दरअसल रामेश्वर खुद को राहुल गांधी का प्रशंसक बताते हैं | उन्होंने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसे पूरा करते हुए राहुल ने उनसे मुलाकात की |
दरअसल एक विडियो में रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments