राहुल गांधी, खड़गे और केसी वेणुगोपाल , करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा, डेट फाइनल....

विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे है इसी के साथ ही राजनीतिक दल के दिग्गज नेताओं के छत्तीसगढ़ आने का क्रम तेज हो गया है | गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं| खड़गे के बाद राहुल गांधी 2 सितंबर और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को प्रदेश में आने वाले हैं. गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर आएंगे| यहां वे जनजातीय मंत्रालय की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद अमित शाह भाजपा के आला नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारी पर चर्चा कर सकते हैं. गृह मंत्री के आने के महज हफ्तेभर बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आयेंगे. पीसीसी दीपक बैज ने खड़गे के आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बाद 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितंबर को केसी वेणुगोपाल रायपुर आयेंगे|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments