राहुल गाँधी-कांग्रेस की शक्ति योजना ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बुधवार को सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और यह गर्व की बात है कि हमारा शासन मॉडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि राज्य की महिलाओं को उनका अधिकार मिले। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखी एक पोस्ट में कहा, कि कर्नाटक में लक्ष्मी, वंदना, पूजा और उनके जैसी लाखों महिलाओं को कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है, जो मुफ्त बस यात्रा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें स्कूल, कॉलेज, काम पर जाना हो या राज्य में कहीं भी यात्रा करनी हो, शक्ति योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और इसके परिणामस्वरूप पर्याप्त बचत हुई है।
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है और रोजगार के अवसर पैदा करती है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक समाचार की प्रति भी संलग्न की है। गौरतलब है कि कांग्रेस की शक्ति योजना, दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कांग्रेस की उन पांच गारंटियों में से एक है, जो महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए दी गई थीं। लेकिन जैसे ही कांग्रेस यहां सत्ता में आई तो कांग्रेस सरकार ने इस योजना को तुरंत ही लागू किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments