राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की; सफाई भी करेंगे अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर पहुंचकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इसके बाद लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इस दौरान उन्होंने सिर पर नीले रंग का पटका पहना है। इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के वक्त आए थे तो पगड़ी पहनी थी।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। उनकी निजता का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह राहुल का दौरा निजी है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसे देखते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेता उनके स्वागत के लिए हरमंदिर साहिब नहीं पहुंचे हैं। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। एयरपोर्ट अमृतसर पर राणा केपी, सांसद गुरजीत सिंह औजला, इंटक के नेता सुरिंदर शर्मा आदि ने राहुल गांधी का स्वागत किया।वहीं शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि राहुल गांधी को अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए। जिसे राहुल गांधी की दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के किए को गलत ठहराएं। उन्होंने कहा कि हमें राहुल का यह दिखावा नहीं चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments