राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल, पहुंच रहे हैं फरसगांव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच गए हैं। स्वमी विवेकानंद एयरपोर्ट पर CM भूपेश बघेल, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, यहां से राहुल गांधी के साथ सीएम और कई बड़े नेता भी सीधे फरसगांव, भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे। फरसगांव स्टेडियम में कांग्रेस की आमसभा होने वाली है। जिसके लिए सभा स्थल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी और जनता की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात कर दिया गया है।
दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव के दौरे पर जाएंगे। कवर्धा और राजनांदगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे | वहीं दोपहर करीब 3 बजे कवर्धा में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments