अग्निवीर स्कीम से सैनिकों के अपमान का राहुल गांधी ने लगाया आरोप.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को भारतीय सैनिकों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना जांबाज सैनिकों का अपमान करने के लिए बनाई है। अग्निवीरों की शहादत को मानने से भाजपा इनकार कर देती है और इसके बाद उनके परिवारों को न तो पेंशन मिलती है, न ही कोई अन्य लाभ मिलता है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखी इस पोस्ट के साथ सियाचिन में ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण की तस्वीर भी शेयर की। गौरतलब है कि सियाचिन में तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की एक ऑपरेशन के दौरान जान चली गई है।
इधर भारतीय सेना ने राहुल के इस पोस्ट से इतर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण के परिवार को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद की जाएगी। सेना ने लिखा कि सोशल मीडिया पर कई गलत मैसेज लिखे जा रहे हैं। इसलिए यहां साफ करना जरूरी है कि मृतक सैनिक के परिवार को नियमों के मुताबिक उपयुक्त आर्थिक सहायता दी जाती है। इधर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के बयान को बकवास और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए पोस्ट किया कि अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है, इसलिए वे बैटल कैजुअलिटी के तहत मिलने वाली मदद के पात्र हैं। उनके परिवार को पूरी सहायता दी जाएगी। इसलिए फेक न्यूज फैलाना बंद कीजिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments