google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुस्लिम बेटियों का अपमान करने का आरोप राहुल गांधी पर, अपने डॉगी का नाम रखा है 'नूरी'

Oct 6, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक पपी (डॉगी) गिफ्ट किया है. ये पपी जैक रसेल टेरियर नस्ल का है. उन्होंने अपने डॉगी का नाम 'नूरी' रखा है. इसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता मोहम्मद फरहान ने विरोध जताया है. फरहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और इसे "मुस्लिम बेटियों का अपमान" बताया. राहुल गांधी द्वारा अपने कुत्ते का नाम 'नूरी' रखने पर आपत्ति जताते हुए AIMIM नेता ने कहा कि राहुल गांधी की हरकतें निंदनीय और शर्मनाक हैं. डॉगी का नाम नूरी रखना मुस्लिम बेटियों का अपमान है. यह मुस्लिम बेटियों और मुस्लिम समुदाय के प्रति गांधी परिवार के सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है |


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें बताया गया है कि कैसे उन्होंने एक तीन महीने के डॉगी को गोवा से गोद लिया और अपनी मां सोनिया गांधी को बतौर गिफ्ट देने के लिए दिल्ली लेकर आए. राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि नूरी गोवा से सीधे हमारी बाहों में आ गई और हमारे जीवन की रोशनी बन गई. वीडियो में सोनिया गांधी नूरी को पकड़ते हुए कहती नजर आईं कि ये बहुत प्यारी है. उन्होंने राहुल को धन्यवाद दिया और डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आईं. वीडियो में नूरी सोनिया गांधी के दूसरे पालतू डॉगी 'लापो' के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है |


डॉग एक्सपर्ट राजकुमारी खान ने कहा कि टेरियर्स डॉग्स की खास नस्ल है, जैक रसेल टेरियर्स अपने लुक और फैमिलियर बिहेव होने के कारण काफी लोकप्रिय है. इसकी मांग बहुत ज्यादा है. आकार में छोटे होने के बावजूद जैक रसेल टेरियर्स बहुत निडर और ऊर्जावान होते हैं. हालांकि वे कभी-कभी जिद्दी की तरह भी व्यवहार करते हैं |


यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी ने अपनी मां के लिए जैक रसेल टेरियर को क्यों चुना, उन्होंने कहा कि जैक रसेल बहुत प्यारे होते हैं, उनके शरीर पर हिरण या किसी अन्य रंग के निशान हैं, जो सफेद रंग के हैं और एक छोटी सी पूंछ है, जो हमेशा ऊपर की ओर रहती है. वे अक्सर ऊब जाते हैं और शरारती हरकतें करके मनोरंजन करते रहते हैं. ये एक बड़ी वजह हो सकती है कि राहुल ने जैक रसेल टेरियर को क्यों चुना |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html