google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल और अय्यर का एशिया कप से बाहर होना तय......जानें पूरा मामला

Aug 5, 2023
1 min read























बल्लेबाज लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इनका इसी माह के अंत में होने वाले एशिया कप से बाहर होना तकरीबन तय है। एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा और इसके लिए टीम की घोषणा इसी सप्ताह होगी। ये दोनो ही खिलाड़ी अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही दोनो ही सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर भी जानकारियां देते रहे हैं |


पर माना जा रहा है कि इन्हें अभी जल्दबाजी न करने को कहा गया है। इसी कारण इन दोनों के नाम पर इस साल के अंत में होने वाले विश्वकप में ही विचार किया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि विश्व कप से पहले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है। एशिया कप में राहुल और अय्यर के नहीं होने से इसमें भी युवाओं को ही अवसर मिलेगा। मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की वापसी से हालांकि गेंदबाजी लाइनअप में कुछ बदलाव आ सकता है।


लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर भी विचार हो रहा है पर उनका शामिल होना 15 सदस्यीय टीम में उपलब्ध स्थानों पर निर्भर करेगा। वहीं वेस्टइंडीज में बेहतर प्रदर्शन से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एशिया कप ही नहीं विश्व कप के लिए भी दूसरे विकेटकीपर के तौर पर अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। वहीं राहुल को फिट होने पर अवसर दिया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html