नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुई नरगिस मोहम्मदी....मानवाधिकार के क्षेत्र में रहा बड़ा योगदान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है |मानवाधिकार के क्षेत्र में किए कामों के लिए 51 साल की नरगिस को 2011 के बाद से कई बार जेल हुई है |
नरगिस को ये पुरस्कार ईरान में औरतों के हक और मानवाधिकार की रक्षा को लेकर किए कामों के चलते दिया गया है |नरगिस 'डिफ़ेंडर ऑफ़ ह्यूमन राइट्स सेंटर' की उप प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना नोबेल पुरस्कार जीत चुकीं शिरीन एबादी ने की थी |
दुनियाभर की 100 प्रेरणास्पद और प्रभावी महिलाओं की बीबीसी के ‘100 वुमन’ सूची में भी नरगिस शामिल रही हैं |नोबेल पुरस्कार विजेता चुनने वाली कमेटी के अनुसार, नरगिस मोहम्मदी ने ईरान में महिलाओं के दमन के ख़िलाफ़ कई लड़ाई लड़ी और देश में सबके मानवाधिकार, आज़ादी के लिए संघर्ष करती रही हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments