google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला.....

Oct 16, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की वीर भूमि पर जन्मे अमृतपाल जब जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लाइन ऑफ बॉर्डर पर थे, तो उनकी मृत्यु देश की सेवा करते हुई। जब उनका पार्थिव शरीर लाया गया तो अग्निवीर योजना की सच्चाई सामने आई। जब यह योजना आई थी तब भी भी आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई। जब पार्थिव शरीर लाया गया तो कोई सेना का यूनिट साथ नहीं आया।

इस अग्निवीर योजना के चलते ना उन्हें कोई पेंशन दी जाएगी, न ही कोई शहीद का दर्जा दिया गया। क्या यह है अग्निवीर योजना की सच्चाई? आप के राज्ससभा सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि पंजाब सरकार अमृतपाल जी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की राशि देगी। यह अग्निवीर स्कीम आनन फानन में लागू किया गया है। बता दें कि पंजाब मानसा जिले के अग्निवीर अमृतपाल की 11 अक्टूबर 2023 को राजौरी सेक्टर में लाइन आफ कंट्रोल पर ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हुई।


आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अग्निवीर योजना जब लागू हुई तो लोगों ने कई तरह की आशंकाएं जाहिर की थी। आम आदमी पार्टी ने भी कई सवाल बीजेपी सरकार के सामने उठाए थे। उस समय केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। या यूं कहें कि केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। आज मुझे यह कहने में गुरेज नहीं है​ अग्निवीर योजना को लेकर जो जो डर था वहीं हुआ। आज जब पंजाब में अमृतपाल के गांव में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया तो कोई सैन्य सम्मान नहीं दिया गया। अग्निवीर के जवान के प्रति इस असंवेदनशीलता के लिए देश की जनता कभी बीजेपी को माफ नहीं करेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html