राघव चड्ढा ने किया फोन हैक करने का दावा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर विपक्षी दलों के नेताओं के फोन ट्रेस कराने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने अपना फोन हैक किए जाने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने आईफोन की ओर से आए सिक्योरिटी थ्रेट अर्लट मैसेज भी साझा किया है।
आप नेता ने अपने फोन हैक का दावा करते हुए कहा कि यह भाजपा की संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की एक सोची समझी चाल है और यह देश के हर व्यक्ति की प्राइवेसी और सुरक्षा के ऊपर बड़ा सवाल खड़ा करती है। वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ओएसडी को भी आया आईफोन सिक्योरिटी अलर्ट मैसेज आया है। इससे पहले कई विपक्षी नेताओं पवन खेड़ा, प्रियंका चतुर्वेदी और शशि थरूर जैसे दिग्गज नेताओं को भी एप्पल की तरफ से साइबर अटैक का मैसेज आया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments