जी-20 समिट के दौरान चीन-पाक सीमा पर गरजेंगे राफेल-मिराज....

भारतीय वायु सेना जल्द बड़ा युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' करने जा रही है. यह युद्धाभ्यास ऐसे वक्त पर होगा, जब भारत में जी-20 समिट के दौरान दुनियाभर के तमाम बड़े नेता दिल्ली में होगे | खास बात ये है कि यह युद्धाभ्यास उत्तरी क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर होगा |'
त्रिशूल' में राफेल, मिराज, सुखोई 30MKI समेत तमाम लड़ाकू विमान शामिल होंगे | इसके अलावा युद्धाभ्यास में चिनूक और अपाचे समेत कई हेलिकॉप्टर भी आसमान में दमखम दिखाएंगे | वायुसेना के इस शक्तिप्रदर्शन में गरुड़ विशेष बल भी हिस्सा लेगा | 'त्रिशूल' युद्धाभ्यास 4 सितंबर से 14 सितंबर तक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और पंजाब में होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments