google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रचिन रविन्द्र भारत के खिलाफ सेमी फाइनल मैच में प्रदर्शन करने को बेताब...

Nov 13, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

World Cap 2023- भारत के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए न्यूजीलैण्ड टीम के युवा बल्लेबाज रचिन रविन्द्र बेहद उत्साहित हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच उनके लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। अब रचिन ने भारत के खिलाफ बुधवार को होने जा रहे सेमीफाइनल मैच को लेकर एक बड़ी बात कही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मेजबान टीम को बराबर की टक्कर देगी। रचिन अब तक इस विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने अब तक 3 शतक लगाए हैं।


विश्व कप मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक पहले पायदान पर है। जबकि दूसरे पर रचिन हैं। ऐसे में उन्होंने न्यूजीलैण्ड क्रिकेट से कहा कि आप भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का सपना देखते हैं। भारत अब तक वानखेड़े स्टेडियम में अजेय रहा है। यह ऐसा मैदान है जिसका अपना अलग इतिहास रहा है। लेकिन हम यहां बराबरी की टक्कर देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे।


रचिन कहते है कि यह बात सही है कि हम हर मैच नहीं जीत सकते हैं। जब खेल होता है तो किसी को हार, तो किसी को जीत का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि यह खेल कैसा होगा। पाक के खिलाफ रचिन ने बेंगलुरू में अपने दादा-दादी के सामने शानदार शतक लगाया था। रचिन कहते है कि उनकी टीम में कई अद्भुत खिलाड़ी हैं। जिनके पास कई बड़े मैच खेलने का अनुभव है।


रचिन कहते है कि हम पिछले दो विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं। हम बड़े मैच खेलने का अनुभव रखते हैं। आप एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते हैं, तो वहीं आप इंग्लैण्ड के खिलाफ लॉड्स में खेलते हैं। तो वहीं अब वानखेड़े में भारत से खेलने जा रहे हैं। यह एक बड़ा मैच होगा। हमारी टीम में कई अद्भुत खिलाड़ी हैं, जिनके पास इस तरह के मैच खेलने का अनुभव है।


न्यूजीलैण्ड की टीम साल 2015 में विश्व कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। तो वहीं 4 साल बाद इंग्लैण्ड के खिलाफ लॉर्डस मैदान में भी टीम को कार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रचिन कहते है कि बचपन में नॉकआउट चरण के दो मैचों में खेलने का सपना देखते हैं। ऐसे में मैं भारत के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html