रचिन रविंद्र और कॉनवे ने खेली शतकीय पारी,न्यूजीलैंड ने फाइनल में हार का इंग्लैंड से लिया बदला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसे न्यूजीलैंड ने शानदार तरीके के जीत लिया है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 36.2 ओवर में 283 रन बनाकर इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया दिया है. इस मैच डेव्हन कॉनवे (Devon Conway) और भारतीय मूल के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली. कॉनवे ने 121 गेंद में 152 रन बने, वहीं रचिन रविंद्र ने 96 में 123 रन बनाए |
क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 282/9 पर रोका था. कीवी टीम की ओर से मैट हैनरी ने 48 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा मिचेल सैंटनर और पार्ट टाइम बॉलर ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑलराउंडर रवींद्र को एक-एक विकेट मिली.
मैच के हीरो रचिन रविंद्र रहे.....
इंग्लैंड से मिले 283 रन के टारगेट का पीछा करने न्यूजीलैंड की टीम उतरी. जहां पहले बल्लेबाजी करने डेव्हन कॉनवे और विल यंग मैदान पर उतरे. हालांकि यंग पहली बॉल पर ही जॉस बटलर के हाथों कैच थमा बैठे. उसके बाद रचिन रविंद्र मैदान पर आए. इस दौरान कॉनवे और रचिन ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 273 रन की साझेदारी की. जिसमें डेवोन कॉनवे ने 121 गेंदो पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 152 रन की पारी खेली और रचिन रवींद्र ने 92 गेंदो पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 123 रन बनाए. रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ दी मैच रहे.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments