google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रबाडा बने हिटमैन को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज...

Nov 5, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोलकाता- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ ही रोहित और शुभमन ने भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड बना दिया।


इस साल यानी 2023 में अब तक भारत ने वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2019 रन बनाए हैं। इसमें रोहित-शुभमन के योगदान के अलावा ईशान किशन समेत अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान है। यह किसी एक साल में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 1998 में भारत की ओर से वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2002 रन बने थे। वहीं, साल 2002 में 1702 रन बने थे।


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित-शुभमन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। भारत ने 4.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। यह इस विश्व कप में किसी टीम द्वारा दूसरा सबसे तेज 50 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। रोहित ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें कगिसो रबाडा ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया।


इसी के साथ रबाडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित को 12 बार आउट किया है। दूसरे नंबर पर 11 बार के साथ टिम साउदी हैं। वहीं, एंजेलो मैथ्यूज 10 बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाथन लियोन ने रोहित को नौ बार और ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को आठ बार आउट किया है।


दक्षिण अफ्रीके के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए। इस विश्व कप में यह पहली बार है जब यानसेन शुरुआती 10 ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए हों। यानसेन इस विश्व कप में अब तक सात मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html