google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मछुआरे के जाल में फंसे अजगर को बचाया गया...

Nov 30, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा जिले के रूमगरा नहर से 8 फीट के अजगर को रेस्क्यू किया गया है। हसदेव नदी के रूमगरा नहर में पिछले 3 दिनों से एक विशालकाय अजगर मछली के जाल में फंसकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। फिलहाल उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।


हसदेव नदी के रूमगरा नहर में मछुआरों ने जाल डालकर रखा था। इसमें 3 दिन पहले एक अजगर फंस गया। तब से वो लगातार जाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाहर नहीं आ पा रहा था। इधर अजगर के फंसने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


मछुआरे उसे बचाना तो चाहते थे, लेकिन वो बार-बार जाल समेत पानी के अंदर चला जा रहा था, ऐसे में उन्हें डर था कि वे अगर अंदर जाकर अजगर को निकालने की कोशिश करते हैं और वो उन्हें जकड़ लेता है, तो उनका बचना नामुमकिन हो जाएगा। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि ये उनके जीवन का सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन था, लेकिन आम लोगों के हिम्मत दिलाने पर उन्हें हौसला आया और उन्होंने अजगर को रेस्क्यू किया। उन्होंने कहा कि अगर उनसे एक भी गलती हुई होती, तो वे मुसीबत में पड़ गए होते। वे मुसीबत में फंसे एक बेजुबान को जिंदगी देने में कामयाब हुए, ये उनकी उपलब्धि है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html