google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समर्थन मूल्य पर खरीद- 20 प्रतिशत बढ़ाई मूंग एवं मूंगफली खरीद की पंजीयन.....

Dec 11, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर - राज्य में अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद का लाभ मिले इसके लिए मूंग एवं मूंगफली की पंजीकरण क्षमता को 90 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया गया है। प्रबन्ध निदेशक, राजफैड़ संदेश नायक ने बताया कि जिन केन्द्रों पर पंजीयन क्षमता पूर्ण हो चुकी है वहां 20 प्रतिशत अतिरिक्त पंजीयन सीमा बढ़ाई गई है। कृषक बढ़ी हुई पंजीयन सीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।


कृषक पंजीयन सीमा बढ़ाने पर मूंग के लिए 12731 एवं मूंगफली के लिए 17025 कुल 29,756 अतिरिक्त किसान पंजीयन करवा सकेंगे। दलहन-तिलहन खरीद की कुल सीमा भारत सरकार द्वारा स्वीकृत लक्ष्य तक सीमित रहेगी। उन्होंने बताया कि मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर जारी खरीद में अब तक मूंग के लिए 32945 किसानों द्वारा एवं मूंगफली के लिए 9443 किसानों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है।


अब तक 5584 किसानों से 11487 मीट्रिक टन मूंग एवं मूंगफली की खरीद की जा चुकी है, जिसकी राशि लगभग 98 करोड़ रुपये है। उड़द एवं सोयाबीन के बाजार भाव समर्थन मूल्य दर से अधिक होने के कारण किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर उक्त जिन्स के विक्रय में रूचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि समर्थन मूल्य खरीद योजना का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ई-मित्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज यथा (गिरदावरी, बैंक पासबुक, आधार-कार्ड) सहित शीघ्र पंजीयन करावें ताकि किसानों को जिन्स तुलाई हेतु पंजीयन की प्राथमिकता के क्रम में तुलाई दिनांक आवंटित की जा सके।


किसान दलहन-तिलहन को सुखाकर तथा साफ-सुथरा कर अनुज्ञेय नमी की मात्रा के अनुरूप तुलाई केन्द्रों पर लाएं। किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान हेल्पलाईन नम्बर 18001806001 स्थापित किया हुआ है, जहाँ किसान सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html