सांसद सोनी को घर पहुंचकर पुरन्दर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं...
- ANIS LALA DANI
- Nov 29, 2023
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी के मंगलवार को 62 वें जन्मदिवस के मौके पर रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा उनके शासकीय निवास पहुंचे, जहां पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके दीर्घायु एवं आरोग्य की कामना की।

मंगलवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी के शासकीय आवास पहुंचे। सांसद सोनी ने भाजपा प्रत्याशी मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, तो मिश्रा ने उसी गर्मजोशी से सांसद सोनी को उनके 62 वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी बातों को लेकर हास-परिहास भी हुआ, तो गंभीरता से चर्चा भी हुई। भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा ने सांसद सोनी के 62 वें जन्मदिन पर उन्हें अशेष शुभकामनाएं देते हुए उनके दीघायु होने और आरोग्य की कामना की, तो सांसद सुनील सोनी ने मिश्रा को चुनावी रण में विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पुरन्दर मिश्रा के साथ सांसद सोनी को शुभकामनाएं देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, संजय कोपुलवार, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, प्रीतम महानंद, राधेश्याम बाग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।