उगते सूरज को अर्घ्य देने आमा तालाब पहुंचे पुरंदर, माता-बहनों का लिया आशीर्वाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर - देशभर में इन दिनों छठ महापर्व मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह से ही राजधानी के अधिकांश तालाबों में उगते सूरज को अर्घ्य देने बड़ी तादाद में महिलाएं पहुंची हुई थीं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आमा तालाब में भी हर साल छठ महापर्व पूरे उत्साहपूर्वक के साथ मनाया जाता है।


सोमवार को छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने आमा तालाब पहुंची माता-बहनों के बीच उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी पहुंचे। मिश्रा ने उगते सूरज को प्रणाम किया और छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने प्रदेश में निवासरत सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए अर्चना की।

इस मौके पर उन्होंने आमा तालाब में बीते तीन दिनों से छठ महापर्व के लिए व्रत कर रही माताओं एवं बहनों से आशीर्वाद लिया और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, युवा मोर्चा के अर्पित सूर्यवंशी साथ थे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments