google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरंदर मिश्रा के माथे पर विजय तिलक लगाकर किया अभिनंदन....

Oct 29, 2023
2 min read















































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का चुनावी जनसंपर्क तेज


रायपुर, 28 अक्टूबर 2023 - रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का चुनावी जनसंपर्क जोर-शोर से जारी है। सुबह से लेकर देर रात तक वे मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों से मिलकर भाजपा को जिताने का आग्रह कर रहे हैं।

बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के प्रति लोग काफी विश्वास जता रहे हैं। इधर, जनसंपर्क के क्रम में मिश्रा ने शनिवार सुबह शंकर नगर उद्यान में योगाभ्यास एवं जनसंपर्क किया। वहीं योगाभ्यास के बाद लोगों ने नारा लगाया कि- अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो..., तैयारी है पूरी, भाजपा है जरूरी...।


इसके बाद मिश्रा ने सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रा से आए सिख समाज के लोगों का स्वागत किया और सभी से सप्रेम मुलाकात की। यात्रियों व बुजुर्गों से हाथ जोड़कर रायपुर उत्तर क्षेत्र से भारी मतों से जिताने की अपील की। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मिश्रा काफी उत्साहित नजर आए। कहा कि आप सब से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई।


इसी तरह जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने अपने नेता पुरंदर मिश्रा के माथे विजय तिलक लगाया और आरती उतारकर स्वागत किया। इस अवसर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबांधा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के रहवासियों ने मुहल्ले में फैली गंदगी, पानी की समस्याओं को सामने रखा। साथ ही उत्कल भाषा की सिमटती साख पर गंभीरता जताते हुए कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान लोगों ने भी फूल माला पहनाकर मिश्रा का अभिनंदन किया। इस तरह आमजनों के स्नेह से अभिभूत मिश्रा ने सभी उपस्थितजनों का आभार जताया और चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।


जनसंपर्क के कारवां को आगे बढ़ाते हुए मिश्रा ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को उनका वाजिब अधिकार दिलाने, नशाखोरी बंद कराने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करने के साथ ही क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। इसीलिए जनता का आशीर्वाद निरंतर मुझ पर बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चारों ओर लूट मचा रखी है। जनता हलाकान और परेशान है, इसीलिए इस चुनाव में उत्तर विधानसभा की जनता भी कमल खिलाकर भ्रष्टाचारी रावण रूपी कांग्रेस सरकार का अंत करें और कमल फूल में वोट देकर भाजपा की सरकार बनाएं। इस अवसर पर मिश्रा के साथ तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पंकज प्रधान, अजीत खुरा, दीपक भारद्वाज, सीमा संतोष साहू, दनेश आहूजा, राकेश शर्मा, जीवन साहू, सुमीत खुरा और वैदी नायक सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html