google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरन्दर मिश्रा ने जगन्नाथ के जयकारे के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ...

Dec 20, 2023
1 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विधिवत गठन हो गया है। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने विधानसभा के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीट रायपुर नगर उत्तर विधानसभा से प्रचंड बहुमत से विजय पताका लहराने वाले विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भी सदन के भीतर छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल की है। रायपुर की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जिसमें रायपुर उत्तर विधानसभा से पुरन्दर मिश्रा ने विजय पताका फहराकर अपने विरोधियों को धोबी पछाड़ दिया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का गठन किया गया, जिसमें विजय प्राप्तकर सदन पहुंचे विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ के जयकारे के साथ विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है, उसका अक्षरश: पालन करेंगे। विधायक मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर सदन तक पहुंचाती है, ताकि उनकी बातें सरकार तक पहुंच सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी का पालन करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html