google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरंदर मिश्रा के शंकरनगर मंडल चुनाव कार्यालय का सांसद सुनील सोनी ने किया उद्घाटन.....

Nov 3, 2023
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

-चौपाटी चौक, जगदीश होटल, न्यू शांतिनगर में खोला गया चुनाव कार्यालय

रायपुर, 02 नवंबर 2023।-रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा मंडल शंकरनगर चुनाव कार्यालय का गुरुवार को सांसद सुनील सोनी और भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के करकमलों से उद्घाटन किया गया। स्थानीय चुनाव प्रचार की गतिविधियां अब भाजपा मंडल शंकर नगर चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इससे पहले पंडरी में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया था।

शंकर नगर क्षेत्र के चौपाटी चौक, जगदीश होटल, न्यू शांतिनगर में भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने श्री सोनी और श्री मिश्रा सहित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि चुनाव में जीत के हिसाब से चारों मंडलों के साथ ही रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। चुनावी तैयारी को और सशक्त करने के उद्देश्य से आज से भाजपा मंडल शंकर नगर के लिए पृथक चुनाव कार्यालय खोला गया है, जहां पर नियमित रूप से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक की जाएगी और चुनाव में जीत के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।

भाजपा मंडल शंकर नगर चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सांसद सुनील सोनी, विधायक संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विधानसभा चुनाव संचालक लोकेश कावडिया, संयोजक नलिनीश ठोकने, शंकरनगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, मोहन चोपड़ा, महामंत्री गोपाल ठाकरे, अखिलेश पवार, शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, तिलक पटेल, महेंद्र खोड़ियार, कमलेश शर्मा, पार्षदगण सूर्यकांत राठौड़, प्रमोद साहू व तिलक भाई पटेल तथा विष्णु नामदेव, गोरेलाल देवांगन, अखिलेश पवार, गोपाल ठाकरे, श्रीमति किरण सारथी, दिलीप सारथी, नरेंद्र निर्मलकर व श्रवण यदु सहित अन्य उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html