बलौदा उत्कल ब्राह्मण समाज के सभा कक्ष के भूमि पूजन में सम्मिलित हुए पुरन्दर मिश्रा...

पत्रकार अम्रितेव्श्वर सिंह की कलम से:-
बलौदा। क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पुरंदर मिश्रा मंगलवार को दस लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामाजिक सभाकक्ष का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बलौदा उत्कल ब्राह्मण समाज के लोगों को आंवला नवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। इस शुभ दिन पर सामाजिक सभाकक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन होना सुखद संकेत है।
दरअसल, उत्कल ब्राह्मण समाज बलौदा के लोगों ने उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पुरंदर मिश्रा को आंवला नवमीं पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान सामाजिक सभाकक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन का भी आयोजन किया गया। पुरंदर मिश्रा ने धरती मां से आज्ञा लेकर पहली कुदाल चलाई और भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्तिक मास पुण्य मास है, ऐसे में समाज का यह प्रयास उल्लेखनीय साबित होगा।
इस मौके पर पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की माता-बहनों के आशीर्वाद से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं की चिंता करते हुए सालाना प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेशभर के युवाओं के भविष्य की भी चिंता की है और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था किए जाने का भी आश्वासन दिया है।
आगे कहा कि प्रदेश के सभी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ने आवास योजना शुरु की है, जो सरकार आते ही बहाल की जाएगी और जरुरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिल पाएगा। इस मौके पर नित्यानंद मिश्रा, दशरथ महापात्र, कृष्ण मुरारी पाणिग्रही, कपिलेश्वर पढ़ी, अनंत रामकार, केपी तिवारी, महादेव साहू, जितेन दास, रामलाल दास, पूर्णानंद मिश्रा, सुरेश पाणिग्रही, प्रकाश मिश्रा, नरेश तिवारी, संजय दास, चूड़ामणि महापात्र, श्याम सुंदर साहू, अभिलाष पढ़ी, किशोर रथ सहित बड़ी तादाद में समाज के लोग उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments