google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में की दर्जनभर से ज्यादा सभाएं...

Nov 1, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

चाय पी-कचौरी खाईः दौरा और जनसंपर्क अभियान में मांगा जनसर्थन

रायपुर, 01 नवंबर 2023।

दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को सुबह तेलीबांधा मंडल के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड (क्रमांक 33) अंतर्गत विभिन्न मुहल्लों का दौरा किया। मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात की। इस दौरान रास्ते में रुककर उन्होंने चाय पी और कचौरी खाई।

प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में मौलीमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसी तरह विभिन्न चौक-चौराहों में पहुंचकर उन्होंने लगभग 12 जगहों पर जनसभाएं की। इस दौरान श्मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरवा अउ बारी के माध्यम से की गई दगाबाजी से गांव, गरीब, किसान सहित

पूरी जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने बुजुर्गों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया लेकिन 5 साल में वादा पूरा नहीं कर सिर्फ धोखा देने का काम किया। केंद्र की योजना का नाम बदल कर राज्य सरकार अपनी वाहवाही लूट रही है। प्रदेश में विकास के कार्य ठप हैं। यहां भ्रष्टाचार, अपराध व महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गया है।

कार्यक्रम के दौरान तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, वार्ड प्रभारी पार्षद सीमा साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप वर्मा, हरिश ठाकुर, सोनू सलूजा, चैतराम अग्रवाल, भरत ठाकुर, पप्पु परमार, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, जीवन चतुर्वेदी, नरेंद्र पोल्ले, राजू राघवानी, सुब्बत सिंह, जितेंद्र साहू, मीली बेनर्जी, रजनी शेंडगे, भगवंतीन भारद्वाज, तुलसी यादव रुपल, सविता तराटे, संगीता शर्मा, ज्योति यादव, रंजना अमोरे व पद्मा राव सहित भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

बताते चलें कि जनसंपर्क कार्यक्रम शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के मौलीमाता वार्ड द्वार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुतला से प्रारंभ होकर मौलीपारा गुरुद्वारा लाइन से चांदनी चौक, राधाकृष्ण मंदिर से

यादव पारा, ढीमरपारा और सतनामी पारा तक चला। इसके बाद मौली माता मंदिर, ताज चौक और सरकारी कुआ के पास भी लोगों से चुनाव पर चर्चा हुई। लोगों प्रदेश में भाजपा की सरकार की वापसी के लिए मतदान करने की अपील की गई।

इसके बाद रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सामुदायिक भवन के सामने पूर्व पार्षद प्रदीप वर्मा के घर चाय पी और चुनाव के बारे में चर्चा की। कहा- आने वाले 17 नवंबर को हर काम से पहले लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर मतदान अवश्य करें और भाजपा को विजयी बनाएं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html