देवउठनी एकादशी पर पुरंदर मिश्रा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने आज देवउठनी एकादशी जिसे तुलसी विवाह के तौर पर भी मनाया जाता है, के पावन अवसर पर क्षेत्र के साथ प्रदेशभर की जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की है। आज चार माह के बाद जगत पालनहार श्रीहरी विश्राम के बाद अपने धाम पहुंचकर जगत पालन के कार्य का संचालन फिर से संभालेंगे।
आज के इस पावन मौके पर क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष एंव रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जगत पालनहार भगवान विष्णु से प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश के साथ देश की खुशहाली, समृद्धि की कामना करते हुए देश और प्रदेश के लोगों की मनोकामना पूरी होने की कामना की है।
इस पावन मौके पर भाजपा नेता मिश्रा ने कहा कि कार्तिक मास के प्रारंभ से ही पारंपरिक पर्वों का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। यह मास पुण्य कर्मों और भगवत भक्ति का होता है, जिसमें हमारी परंपरा और सनातन संस्कृति एक साथ नजर आती है। पूरा देश एकजुट होकर भक्तिमय माहौल में खुशियां मनाता है और नवीनता का सत्कार करता है।
पुरन्दर मिश्रा ने इस पावन मौके पर प्रदेशभर की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ की पावन धरा के नित नए विकास के लिए कामना की है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments