google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए...

Nov 14, 2023
2 min read










































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 13 नवंबर 2023 - रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा सोमवार को दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। दोनों ही स्थानों के अलावा रास्ते पर भी आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं इस आत्मीयता के लिए मिश्रा ने आभार जताया।

चुनाव प्रचार अभियान अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिश्रा सोमवार को स्टेट बैंक कॉलोनी, साहनी गली और स्पीकर हाउस के बाजू से छग चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन पहुंचे। वहीं शाम को 5 बजे के बाद डब्लूआरएस कालोनी, आकाशवाणी बस्ती, शांति नगर, कुंदरा पारा और जगन्नाथ नगर में धुआंधार जनसंपर्क किया। डब्लूआरएस कालोनी में आयोजित सभा के बाद मिश्रा राजातालाब पंडरी ईरानी डेरा के पास भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, क्षेत्र की जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी है। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस की निकम्मी और भ्रष्ट कार्यशैली से जनता उब चुकी है, इसीलिए इस बार चारों ओर परिवर्तन की लहर दिखाई पड़ रही है। रायपुर उत्तर विधानसभा सभा क्षेत्र की जनता भी इस बार हर हाल में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और यह समय नजदीक है। पूरा विश्वास है कि अब आने वाली 17 तारीख को जनता कमल छाप पर मुहर लगाकर भाजपा की सरकार बनाने का आदेश देगी।

जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा नेता सचिदानंद उपासने, महामंत्री किशोर महानंद, गुंजन प्रजापति, पार्षद सूर्यकांत राठौर, शंकरनगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, प्रवीणचंद्र चौबे, खगपति सोनी, अनिता महानंद, महेन्द्र खोडियार, चन्द्र बघेल, महेश बघेल, यावर अली, असलम भाई, योगेन्द्र वर्मा, अजय देवता, राधेश्याम बाघ व प्रीतम महानंद सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html