google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंजाबी गैंगस्टर ​​सुक्खा दुनेके की कनाडा में हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी....

Sep 22, 2023
2 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पंजाबी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके की कनाडा में हत्या होने की खबर आ रही है। बता दें ‎कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं ‎कि अब दूसरी बड़ी वारदात सामने आई। खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी निज्जर के कत्ल के बाद ​​सुक्खा दुनेके की हत्या की बात सामने आई है। हालांकि अभी कनाडा पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनीपिग में गोलियां मार कर हत्या की गई हैं। बता दें कि सुक्खा 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे एनआईए ने भी जारी किया था।


कनाड़ा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। ‎जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी देते हुए लिखा है, हां जी सत श्री अकाल, राम राम.ये सुक्खा दुनिके के बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में. उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है।


जानकारी के अनुसार सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवाकर कनाडा फरार हुआ था। वह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला था। गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके भारत के ए कैटेगरी गैंगस्टर में शामिल था। कनाडा जाने से पहले वह मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। उसने 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेज बनाए जिसके बाद पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट हासिल किया और फिर वह कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे। गौरतलब है कि इसी साल 18 जून को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html