पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का छत्तीसगढ़ दौरा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
कल छत्तीसगढ़ के दो विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा
कर्वधा और मुंगेली विस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे 'आप' नेता
'आप' कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
'आप' पदाधिकारियों से लेंगे चुनाव की तैयारी का जायजा
रायपुर, 06 अक्टूबर 2023/आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में ‘आप’ पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर कल (07 अक्टूबर 2023) प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वो कर्वधा और मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
इन दिनों प्रदेश में ‘आप’ प्रभारी संजीव झा समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों का दौरा जारी है। बता दें कि पार्टी की प्रादेशिक कार्यकारिणी गठन के बाद से ही 'आप' पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। गारंटी कार्ड निर्माण पदाधिकारी गठन, गारंटी कार्ड संप्रेषण समेत पार्टी की समस्त चुनावी रणनीतियों पर 'आप' नेता नजर बनाए हुए हैं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments