पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अमन अरोड़ा का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
कल प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अमन अरोड़ा - AAP
कल रायपुर ग्रामीण और बिल्हा विस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मंत्री - AAP
10 अक्टूबर को कोरबा और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में अमन अरोड़ा का दौरा प्रस्तावित
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित गारंटी सभा में शामिल होंगे मंत्री अमन अरोड़ा - AAP
'आप' कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से भी करेंगे मुलाकात - AAP
रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में ‘आप’ पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अमन अरोड़ा कल सोमवार (09 अक्टूबर 2023) प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं, इसके बाद अगले दिन मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को उनका कोरबा और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वो रायपुर ग्रामीण और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
इन दिनों प्रदेश में ‘आप’ प्रभारी संजीव झा समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों का दौरा जारी है। बता दें कि पार्टी की प्रादेशिक कार्यकारिणी गठन के बाद से ही 'आप' पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। गारंटी कार्ड निर्माण पदाधिकारी गठन, गारंटी कार्ड संप्रेषण, चुनाव प्रचार अभियान समिति गठन समेत पार्टी की समस्त चुनावी रणनीतियों पर 'आप' नेता नजर बनाए हुए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments