google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रवण यंत्र और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया....

Oct 15
2 min read
  • लोरमी जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को मिले 521 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान...

  • जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े, अधिकारी जिम्मेदारी से करें समस्याओं का निराकरण : डिप्टी सीएम अरुण साव...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान किया। जनदर्शन में क्षेत्रभर से पहुंचे परिवारजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 521 आवेदन सौंपे। इनमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन और निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। साव ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत भी मिली।

मौके पर मिले प्रमाण पत्र और श्रवण यंत्र

उप मुख्यमंत्री साव ने जनदर्शन में जाति प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान किया। ईश्वर साहू को आय प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं एक जरूरतमंद को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकतर आवेदनों का समाधान किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्राप्त आवेदनों की सूची संधारित करें और प्रत्येक प्रकरण का क्रमवार निराकरण सुनिश्चित करें। नवागांव की सड़क के संबंध में उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।


जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी

साव ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े। उनकी समस्याओं का नियमित रूप से समाधान होना चाहिए। अधिकारी जनता की बातों को गंभीरता से सुनें और विनम्रता के साथ जवाबदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता जरूरी है।


जनता का भरोसा सरकार की सबसे बड़ी ताकत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना सरकार के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साव ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कई प्रकरणों का निराकरण जल्द पूरा होगा। साथ ही नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। #Lormi #ArunSao #ChhattisgarhNews #Jandarshan #CGNews #PublicWelfare #Administration #LormiNews #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html