बलात्कार मामले में जनसंपर्क अफसर गिरफ्तार....

मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जिले के जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था | मामले में सहायक सूचना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सहायक सूचना अधिकारी पर खुद को कुंवारा बता कर एक शिक्षिका से रेप का आरोप है. दरअसल, ये पूरा मामला अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है | यहां एक शिक्षिका ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | महिला का आरोप है कि अधिकारी ने खुद को कुंवारा बताकर उसे पहले शादी का झांसा दिया. फिर उससे कई बार बलात्कार किया | जब शिक्षिका ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी मुकर गया |
पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में उन दोनों की पहचान हुई थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है | फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत आरोप दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है | बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में लगातार बलात्कार और महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं | हाल ही में जशपुर में महिला टीचर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था | इसके अलावा सुकमा में पोटाकेबिन छात्रा से रेप का मामला सामने आया था | मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था | ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं. आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी भी हो रही है | बावजूद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments