google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाला साइको सीरियल अपराधी गिरफ्तार.....

Aug 17
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर साइकिल से उनका पीछा करता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान सेजबहार आम्हापारा निवासी 29 वर्षीय देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल साइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने मुजगहन क्षेत्र में एक अन्य महिला पर भी हमला किया था।


मामला 21 जुलाई 2026 का है। पुलिस को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, मुजगहन पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। महिला की बाईं आंख के ऊपर चोट और शरीर पर खरोंच के निशान मिले। बाद में मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होने के कारण होना बताया गया। शरीर पर चोट के निशान मिलने और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुजगहन थाने में अपराध क्रमांक 169/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी बीच 5 अगस्त को सेजबहार की एक महिला ने मुजगहन थाने में एक अन्य घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह घर लौट रही थी। सेजबहार स्थित एक बेकरी दुकान के पास एक अज्ञात युवक ने पीछे से आकर कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला को नाली में धक्का देकर उसके साथ मारपीट की गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में भी पुलिस ने अपराध क्रमांक 188/26 दर्ज किया।


दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में जांच तेज की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीमें बनाई गईं। आरोपी तक पहुंचने के लिए आठ से अधिक टीमों को लगाया गया। पुलिस टीमों ने दोनों घटनास्थलों और आसपास के संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध लोगों की पहचान करने के साथ ही पूर्व में इसी तरह के अपराधों में शामिल रहे आरोपियों और हाल में जेल से रिहा हुए लोगों की जानकारी जुटाई गई। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली गई।


जांच के दौरान पुलिस को सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को आरोपी ने महिला को अकेले जाते देखा और साइकिल से उसका पीछा किया। आरोप है कि उसने महिला के साथ झूमाझटकी की और उसे घटनास्थल के पास ले जाकर पानी में गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाने के साथ मुंह और नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला का मोबाइल लेकर साइकिल से फरार हो गया।


पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और इससे पहले भी महिला संबंधी अपराधों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में मुजगहन थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अदालत ने उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2025 में टिकरापारा थाने में भी उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान प्रकरण में उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसकी अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html