google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किसानों और इन योजनाओं के लिए प्रावधान, मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया तीसरा अनुपूरक बजट...

Feb 6, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर, 06 फरवरी । छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन यानी कि आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में अपना पहला अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष के बहिष्कार के बीच तृतीय अनुपूरक बजट बिना चर्चा के पास हुआ। अनुपूरक बजट पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने कहा- ये लोकतंत्र की ताक़त है कि एक गांव का लड़का राज्य का वित्त मंत्री है और राज्य के लिए बजट पेश कर रहा है।

आज अनुपूरक 13487 करोड़ का बजट पेश किया गया है जिसमें कृषक उन्नति योजना के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जनमन योजना के लिए दो सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत विशेष अनुसूचित जनजाति के विकास के कार्य होंगे।

बिजली बिल हाफ योजना के लिए 32 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सखी सेंटर के लिये पाँच करोड़ का प्रावधान है। राम लला की राम प्रतिष्ठा हुई है सभी लोग चाहते है वे दर्शन के लिए जाये। राम लला योजना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विपक्ष के सदस्य के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि, विपक्ष के साथियों को चर्चा में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। लोकतंत्र और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए चर्चा में शामिल हो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html