होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार, IPS के एक्शन से हड़कंप.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कानपुर के एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और चार युवतियां के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक, युवतियां कमरों में अश्लील हरकतें कर रहे थे, छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब की बोतलों के अलावा आपत्तिजनक चीजें मिलीं, यह मामला फीलखाना थाना क्षेत्र के होटल रॉयल गैलेक्सी का है. बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे एडीसीपी आकाश पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में सूचना के आधार पर छापेमारी की, एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि रेड के दौरान चार महिलाएं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है |
इस होटल के मालिक अश्वनी गुप्ता उर्फ आशू हैं, उन्होंने यह होटल समरजीत को किराय पर दिया था. समरजीत होटल में सेक्स रैकेट चला रहा था, उसके साथ एक पुरूष और महिला दलाली का काम करते थे, दोनों ही दलाल कस्टमर और सेक्स वर्कर की व्यवस्था करते थे, पकड़ी गई लड़कियां शहर की ही रहने वाली हैं, पकड़े गए दलाल और संचालिका के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने बताया लड़कियां अलग-अलग टाइम पर होटल आती थीं, इसकी जांच की जाएगी कि इस तरह का गैर कानूनी काम कब से चल रहा था, हिरासत में लिए गए लोगों को फीलखाना थाना भेज दिया गया है, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments