संपत्ति बनी दोहरे हत्याकांड का कारण...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- मुरादाबाद जिले में बंटवारे के विवाद में सगे चाचा ने अपने भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के करीब चार घंटे बाद पुलिस के पास पहुंच कर बोला अपने भतीजे और बहू को मार डाला।
भगतपुर थाना क्षेत्र के परशुपुरा बाजे गांव में दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मरने वाले युवक के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव परशुपुरा बाजे निवासी वरुण कुमार (22) मोबाइल शॉप में नौकरी करता था। उसके पिता प्रबल सिंह और मां ममता की पहले ही मौत हो चुकी थी। दो साल पहले वरुण की शादी बबीता (20) से हुई थी। बताया गया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर वरुण का उसके चाचा प्रशांत कुमार से विवाद चल रहा था।
प्रशांत एक निजी स्कूल में शिक्षक है। दोनों के परिवार एक ही परिसर में बने मकानों में रहते हैं, आए दिन छोटी-छोटी बातों पर दोनों परिवारों में झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार चाचा प्रशांत कुमार ने सोते समय वरुण और उसकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments