google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस हेलो जिंदगी अभियान पर हुआ कार्यक्रम, वर्धमान द स्कूल के छात्रों ने नशा न करने की शपथ ली

Sep 4, 2023
2 min read

































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

सामाजिक संस्था ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन राजश्री सद्भावना समिति एवं वर्धमान द स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान हेलो जिंदगी के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ

आयोजन में एडीएसपी चंचल तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जिसे कभी आदतन नहीं होने देना चाहिए किसी भी प्रकार के नशे के दुष्परिणाम सामने आते ही पूरा परिवार समाज खत्म हो जाता है उन्होंने कहा की सभी को यह शपथ लेनी चाहिए की ना नशा करेंगे और ना नशा करने देंगे उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब में नशे के कारण और प्रभाव को बखूबी समझाया गया वहीं आयोजन में विद्यालय के डायरेक्टर विजय चोपड़ा एवं प्रधानअध्यापिका कामिनी लांजे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा हर व्यक्ति के लिए सामाजिक और मानसिक रूप से शारीरिक रूप से घातक है इससे सभी को दूर रहना चाहिए उनका कहना था कि किसी भी स्वरूप में नशे को स्वीकार करना जिंदगी से खिलवाड़ करने के समान है आयोजन में ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन की अध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा की समाज को स्वस्थ बनाने के लिए नशे की बुराई को दूर करना चाहिए जब तक आप नशे से दूर हैं तरक्की की मार्ग में आगे बढ़ते रहते हैं लेकिन नशे के आगोश में आने के बाद जिंदगी के मायने बदल जाते हैं इसलिए परिवार के टूटने से बचाने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए हम सभी को मिलकर अभियान चलाना चाहिए और नशे करने वाले लोगों को समझा देना चाहिए

उल्लेखनीय है कि थाना टिकरापारा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा ।राजधानी के संतोषी नगर कृष्णा नगर में स्थित वर्धमान द स्कूल में आज रायपुर पुलिस और सामाजिक संस्था ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम में विद्यालय के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नशा न करने की शपथ ली इस दौरान आयोजक संस्थाओं के वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नशे के कारण होने वाले प्रभाव से अवगत कराया आयोजन में मुख्य रूप से रायपुर पुलिस में एडीसपी चंचल तिवारी ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन कि अध्यक्ष शिवानी सिंह वर्धमान द स्कूल के डायरेक्टर ,प्रधानाध्यपिका एवं संस्था के सभी सदस्य आदि उपस्थित थे


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html