google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रो जेएन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीनीकरण के लिए मिलेंगे 5 करोड़ रुपए...

Jan 31, 2024
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

  • पढ़ाई के साथ पाठ्येतर गतिविधियां भी जरूरी: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर 30 जनवरी- वह देखो पास खड़ी मंजिल, इंगित से हमें बुलाती है, साहस से बढ़ने वालों के, माथे पर तिलक लगाती है। अगर हम साहस से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से हमें सफलता प्राप्त होगी। ये बात मंगलवार को प्रो जे एन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही।

अग्रवाल विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की है।

समारोह के दौरान अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए कि, जब वो इस स्कूल के विद्यार्थी थे तब कैसे शरारत करते थे और शिक्षकों को उपनाम देते थे। यही से उन्होंने राजनीतिक जीवन में कदम रखा था जब एक शिक्षक ने नहीं पढ़ने पर बच्चों को फेल कर दिया था तब अग्रवाल ने आंदोलन किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय समय में प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है ऐसे में बच्चों को पहले से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित करना पड़ेगा और उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी उनको एक्स्ट्रा क्यूरिकलर एक्टिविटी पर भी ध्यान देना पड़ेगा। जिससे उनका बहुमुखी विकास हो सके।

अग्रवाल ने शिक्षकों को भी सुझाव दिया की आज का समय आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समय है ऐसे में बच्चों में इन्नोवेटिव और क्रिएटिव सोच सोच पैदा करने वाली शिक्षा देनी पड़ेगी जिससे बच्चे फिर में शामिल न हो वह कुछ अलग करें। शिक्षकों को भी अपने आप को अपडेट रखना पड़ेगा साथ ही बच्चों और उनके परिजनों से भी अच्छे संबंध बनाने पड़ेंगे और समय-समय पर चर्चा करनी पड़ेगी।

शिक्षण संस्थानों को शिक्षण संस्थानों को मार्कशीट बांटने के केंद्र ना बनें, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बने। बच्चे अच्छा नागरिक बन पाए उस दिशा में काम करने की जरूरत है।

अग्रवाल ने बताया कि प्रो जे एन पाण्डेय स्कूल के भूतपूर्व छात्रों में चार मुख्यमंत्री के साथ ही हजारों आईएएस, आईपीएस, न्यायधीश रह चुके हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में इस स्कूल के छात्र ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन को आने वाले समय में एक तीन दिवसीय छात्र सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन से यहां के विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में आईजी, सीआईडी डॉ संजीव शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश कुमार झा, प्राचार्य मोहनराव सावंत, विद्यार्थी, परिजन, शिक्षक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html