वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क बस पास बनवाने की प्रक्रिया शुरू.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निःशुल्क बस पास प्राप्त करने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो जमा करने होंगे। परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को यात्री बसों में यात्रा के लिए निःशुल्क बस पास जारी किया जाएगा। इच्छुक आवेदक इन दस्तावेजों को जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों के दौरान सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। जिला परिवहन विभाग द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित दस्तावेज जमा कर निःशुल्क बस पास की सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments