नहर परियोजना के बहाने आज दौसा में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान विधानसभा चुनाव को साधने कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार 20 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दौसा में सभा लेने पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी की जनसभा वैसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर है, लेकिन इसके बहाने वो चुनावी हुंकार भरेंगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को बारां जिले से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरु किया था। यह यात्रा 13 जिलों से होते हुए शुक्रवार को दौसा जिले में समाप्त होगी और इसी अवसर पर आयोजित जनसभा को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। इस आभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया था।
ईआरसीपी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके पूर्ण होने से लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाया जा सकेगा। यह दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की पेयजल समस्या के लिए समाधान साबित होगी। बताया जा रहा है कि जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले इससे लाभांवित होने वाले हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments