प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर फिर आएंगी मप्र.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहे। वहीं चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने दौरे तेज कर दिए है। एमपी मे एक बार फिर प्रियंका गांधी के तूफानी दौरे शुरू होने जा रहे है। 8 को इंदौर और 9 को रीवा प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है। यहां प्रियंका जनसभा को संबोधित करेगी।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रही है। चुनावी माहौल में प्रियंका गांधी अब विंध्य और मालवा को साधेंगी।
जहां 8 को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और 9 को रीवा में रोड शो कर बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। बतादें कि, प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में चुनावी जनसभा कर चुकी हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने 28 अक्टूबर को एक बार फिर चुनावी दौरे के लिए मध्य प्रदेश आई थी। प्रियंका ने दमोह में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित की। बतादें कि ये पांच महीनों के अंदर प्रियंका गांधी का पांचवां दौरा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments