google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रियंका गांधी ने म.प्र. में आदिवासियों पर अत्याचार का लगाया आरोप...

Oct 13, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‎म.प्र. की ‎शिवराज सरकार पर आ‎दिवा‎‎सियों के ऊपर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मंडला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‎कि आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर 1 है। यहां आदिवासियों को वन अधिकार नहीं मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बच्चियां मध्य प्रदेश में गायब हो रही हैं। यहां हर दिन 17 बलात्कार होते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।


उन्होंने कहा ‎कि जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को लागू ही नहीं किया, पलायन और बढ़ गया है। गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों की जमीने छीनी जा रही हैं। फसल के सही दाम नहीं मिलते। विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं। वन का अधिकार खत्म कर दिया। कमलनाथ ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया।

प्रियंका ने कहा ‎कि तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहन दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें सही दाम नहीं मिलता। मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया है। मेहनत आप करते हैं और कमाई ये करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए दिए जाते हैं। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा गांधी ने शुरू किया था, क्योंकि उन्हें लगा था कि मेहनत करने वालों की मदद होनी चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html