google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानाध्यापक 500 लेते पकड़ाए, नंबर बढ़ाने के नाम पर हो रही वसूली....

Jan 19, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गया - यह मामला डुमरिया प्रखंड उत्क्रमित हाई स्कूल का है जहां इन दोनों दसवीं कक्षा के प्रैक्टिकल का एग्जाम चल रहा है। उसमें बेहतर मार्क्स देने के लिए बच्चों से 500 वसूली की जा रही थी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसका खुलासा कर देने का मन बनाया। प्लान के तहत विद्यालय के प्रधान शिक्षक महोदय को पैसे देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। कई विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल कॉपी के साथ 500 का नोट प्रधानाध्यापक को महोदय को दिया और एक दूसरे छात्र ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं छात्रों ने यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल भी कर दिया है।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़का 500 का नोट निकलता है फिर उसे गुरु की ओर बढ़ता है और गुरुजी वह नोट लेकर अपनी जेब में रख लेते हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को स्कूल में स्थानीय लोगों और छात्रों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्कूल के अन्य शिक्षक भी उनके विरोध में उतर गए हैं। आरोपी प्रधानाध्यापक इन शिक्षकों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं।


लोगों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी कर दी है। डीईओ साहब ने कहा कि वीडियो को देखा जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी हेडमास्टर को बुलाया गया है। जांच टीम स्कूल जाकर बच्चों और अन्य शिक्षकों से बात करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी मास्टर साहब ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html